Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाKanchan Pant Wins Best Director at Spain s Imagine India Film Festival for Dear Latika

कंचन को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब

अल्मोड़ा के कंचन पंत को स्पेन के इमेजिन इंडिया फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म 'डियर लतिका' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला। इस फेस्टिवल में कई देशों की फिल्में प्रदर्शित की गईं, जिसमें कंचन...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 19 Sep 2024 05:56 AM
share Share

अल्मोड़ा। रानीधारा निवासी युवा फिल्म लेखक र्देशक कंचन पंत को स्पेन के इमेजिन इंडिया फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला है। उन्हें यह फिल्म ‘डियर लतिका के लिए दिया गया है। एक सितम्बर से 16 सितंबर तक स्पेन के मड्रिड शहर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, चीन, फिलीपीन्स, ब्रिटेन, जर्मनी समेत दुनिया के कई देशों की सैकड़ों फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। इसमें से कंचन पंत को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। इसके अलावा ‘डियर लतिका को ऑस्ट्रेलियन फिल्म ‘लिंबो के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म भी चुना गया। साथ ही इसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। फिल्म में मुख्य भूमिका मनीष डिमरी और पल्वी जसवाल ने निभाई है। इसके अलावा रजत सुखीजा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन मेहरा और गोपा नयाल जैसे कलाकारों ने भी इस फिल्म महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। कंचन की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष मनोज सनवाल,नवीन बिष्ट, मनमोहन चौधरी, देवभूमि व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल हरेंद्र वर्मा, केवल सती, डे केयर संस्था अध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, ट्रान्सपोर्ट ऎसोसिएशन अध्यक्ष हरीश जोशी, अमित साह, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, मुकुल पंत, स्मिता जोशी, दीपा जोशी, कॆलाश जोशी, हर्षवर्धन जोशी, अमित मल्होत्रा, दिनेश मठपाल, पंकज पंत, ओम प्रकाश जोशी, यूसुफ तिवारी आदि ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें