जेएनवी को वन्य जानवरों के खतरे से रखें दूर
संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत का निरीक्षण किया। उन्होंने जंगली जानवरों के परिसर में घुसने की समस्या और साफ-सफाई की व्यवस्था पर चर्चा की। विद्यालय प्रशासन से समस्याओं...

संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने सोमवार शाम जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन ने उन्हें जंगली जानवरों के परिसर में घुसने संबंधित समस्या बताई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने वहां साफ सफाई की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से विद्यालय की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने विद्यालय के आसपास स्वच्छता के मुद्दे पर भी चर्चा की। स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में जंगली जानवरों के प्रवेश पर अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट का निरीक्षण विद्यालय के विकास और स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डीएस रावत सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।