Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsHealth Department Employees Continue Strike in Almora Demanding Promotions

स्वास्थ्य विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने जताया आक्रोश

अल्मोड़ा में मिनिस्ट्रियल कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे अल्मोड़ा में मिनिस्ट्रियल कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 6 March 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
स्वास्थ्य विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने जताया आक्रोश

अल्मोड़ा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी गुरुवार को भी कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। विभाग के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। जल्द कर्मचारियों को पदोन्नति देने की मांग की। गुरुवार को भी उत्तरांचल मेडिकल एंड हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्यबहिष्कार जारी रखा। साथ ही नारेबाजी कर रोष जताया। कहा कि लंबे समय से कार्य करने के बावजूद कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी गई है। न ही उनका समायोजन हो सका है। जबकि 12 से अधिक सालों से कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। महानिदेशालय स्तर से कर्मचारियों की मागों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों ने जूनियर क्लर्क से लेकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों में पदोन्नति डीबीसी से करने की मांग की। कहा कि कर्मचारियों की समस्या का निदान नहीं होता वह आंदोलन पर डटे रहेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुसाईं, जिलामंत्री हरीश चंद्र जोशी, मोहित वर्मा, मोहित कनवाल, अंकित गुप्ता, नवीन भट्ट, दीपक पांडे, राकेश भट्ट, मीना जोशी, आलोक चौहान, दीपा पांडे, जानकी, प्रिया मल्ल, हर्षा बिष्ट, कैलाश भगत आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें