पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पूर्व सैनिकों में आक्रोश
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के नर संहार पर पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सैनिकों ने कहा है कि वे जरूरत पड़ने पर फिर...

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के नर संहार पर पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि आए दिन आतंकवादी इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कहना है कि यदि सरकार इजाजत दे तो वह लोग दोबारा निशुल्क बंदूक उठाएंगे और आतंकवादियों को सबक सिखाएंगे। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश महासचिव सेवानिवृत्त सुबेदार हरी सिंह नेगी ने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर से कायराना हरकत की है। अब पाकिस्तान से कोई हमदर्दी नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार को तत्काल पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। पूर्व सैनिकों की जरूरत हो तो वह लोग दुबारा बंदूक उठाने के लिए तैयार हैं। मां भारती की दोबारा निशुल्क सेवा के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री को पत्र तक भेज दिया है। साथ ही हमले में मारे गए लोगों को उन्होंने श्रद्धांजलि भी दी है। वयोवृद्ध पूर्व सैनिक दान सिंह बिष्ट ने भी पाक समर्थित आतंकवाद को कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि यह कायरना हरकत है। आतंकवादियों की इन करतूतों से उनका खून खौल रहा है। पाक को सबक सिखाने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे।
पूर्व सैनिक लीग ने कहा कार्रवाई हो
पूर्व सैनिक लीग ने पहलगांव में हुए नरसंहार पर कड़ा आक्रोश जताया है। लीग ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पाकिस्तान पर शीघ्र कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्दोंष नागरिकों की निर्मम हत्या से पूरे देश में उबाल है। तत्काल पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की जानी जरूरी है। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष महेंद्र सिंह, पनी राम, अर्जुन सिंह, कैलाश गोस्वामी, दिवान सिंह, नंदन सिंह, पान सिंह, नंद किशोर, महेश चंद्र जोशी, दीपक बिष्ट, महेंद्र रौतेला, मदन शाह, सुरेंद्र साह, खुशाल नेगी, रघुवर दत्त, राजेंद्र नेगी, रमेश खनायत, पूरन बिष्ट, मोहनी देवी, आशा बिष्ट, शोभा देवी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।