Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsFormer CM Bhagat Singh Koshyari Visits Tardaghatal Promises Lake Beautification

‘तड़ागताल झील के सौंदर्यीकरण के लिए करेंगे प्रयास

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने तड़ागताल क्षेत्र का दौरा किया। ग्रामीणों ने उन्हें स्वागत किया और झील के सौंदर्यीकरण समेत कई समस्याएं रखीं। कोश्यारी ने झील के सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव प्रयास...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाWed, 25 Dec 2024 08:52 PM
share Share
Follow Us on
‘तड़ागताल झील के सौंदर्यीकरण के लिए करेंगे प्रयास

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी बुधवार को तड़ागताल क्षेत्र में पहुंचे। क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं भी उठाई। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने तड़ागताल झील के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास का आश्वासन दिया। चौखुटिया लोनिवि विश्राम गृह में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद गृह मंत्रालय से सेवानिवृत्त बीएस बिष्ट के निमंत्रण पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी तड़ागताल पहुंचे। ग्रामीणों ने तड़ागताल झील के सौंदर्यीकरण समेत अन्य समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने तड़ागताल झील के सौंदर्यकरण के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने झील के लिए विभिन्न एजेंसिंयो के माध्यम से हुए कार्य के प्रपत्रों का भी अध्ययन किया। यहां पूर्व विधायक महेश नेगी, बुद्धि सिंह बिष्ट, गंगा सिंह रावत, भूपेंद्र बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी, पूरन कैड़ा, व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश काण्डपाल, गोपाल गिरी, भूपेंद्र काण्डपाल, नंदकिशोर आर्या आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें