पूर्व सैनिकों ने जाम की समस्या से मांगा छुटकारा
पूर्व सैनिक लीग की बैठक में जाम की समस्या और बंदरों के आतंक पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों ने जाम से राहत और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। बैठक में मोहन सिंह अल्मियां को संरक्षक नियुक्त...
पूर्व सैनिक लीग की शनिवार को बैठक हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों ने जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की। साथ ही बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की अपील की। शनिवार को कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों से संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा कर सदस्यों ने कहा कि क्वारब और कैंची धाम में जाम लगने से लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। बंदरों के आतंक से बच्चों को स्कूल जाने में भी डर सताने लगा है। पूर्व सैनिकों ने जाम की समस्या, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन आदि की मांग की। वहीं, मोहन सिंह अल्मियां को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया। दस अप्रैल को संगठन के कौसानी में होने वाले सम्मेलन पर भी चर्चा हुई। यहां पूरन सिंह ऐरी, एसके जोशी, पीसी तिवारी, एनसी जोशी, आशीष वर्मा, आनंद सिंह बोरा, एनसी जोशी, आरएस साही, डीके चौधरी, आनंद सिंह लटवाल, नरेंद्र सिंह, एमसी वर्मा, धनी राम, सुधीर जोशी, पूरन लोहनी, पूरन सिंह मेहता आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।