समृद्धि, पावनी, याशिका, प्रीति व उपासना जीतीं
द्वाराहाट में जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा भारत के संविधान पर निबंध, वाद-विवाद और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समृद्धि पांडेय ने सीनियर निबंध में, पावनी साह ने जूनियर में, याशिका आर्या ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 16 Dec 2024 04:30 PM
द्वाराहाट। पीएमश्री राबाइंका द्वाराहाट में जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से भारत का संविधान विषय पर निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन प्रतियोगिता हुई। निबंध सीनियर में समृद्धि पांडेय, जूनियर में पावनी साह, स्लोगन में याशिका आर्या, वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपासना हर्बोला व प्रीति बिष्ट ने प्रथम स्थान पर रही। यहां पीएलवी अनीता आर्या, बीना चौधरी, प्रधानाचार्या सोनिका नेगी, माया मेहरा, दीपा उपाध्याय, प्रवीणा आर्या मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।