आक्रोशित हुए दूनागिरी के लोग, प्रशासन झुका
दूनागिरी क्षेत्र के पशुपालकों ने स्थाई पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति को लेकर हंगामा किया। पशु चिकित्सालय पहुंचकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने विभाग पर दबाव डाला। आठ महीने पहले की नियुक्ति के बाद...

दूनागिरी क्षेत्र के पशुपालकों ने शुक्रवार को स्थाई पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। पशु चिकित्सालय पहुंचकर धरने पर बैठ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे विभाग बैकफुट में आया और तत्काल तैनाती के आदेश जारी कर दिए। 20 किमी दूर से आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पशु चिकित्सालय पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहना था कि दूनागिरी में सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन व पशुपालक हैं। आठ माह पहले क्षेत्रीय जनता के आंदोलन के बाद यहां पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति हुई थी। लेकिन कुछ दिन पूर्व उन्हें कफड़ा में अटैच कर दिया गया।
इससे क्षेत्र के 2000 से ज्यादा पशुओं को कोई भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। मजबूर होकर ग्रामीणों को यहां आकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पशु चिकित्साधिकारी ने अपर निदेशक कुमाऊं से फोन पर वार्ता की। इसके बाद अपर निदेशक ने पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज सिरोही को पूर्व की भांति तैनाती लेने के आदेश जारी किए। तब जाकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। यहां जोगा राम, रमेश राम, दीपा देवी, चंपा देवी, तुलसी देवी, गंगा देवी, हेमा देवी, दुर्गा देवी, पदमा भंडारी, ममता देवी, जानकी देवी, गोविंद सिंह, सुरेश चंद्र, भुवन पुरोहित, सुंदर सिंह, मोहन सिंह, रामगोपाल, राजेंद्र सिंह, नितीश नेगी, कैलाश चंद्र आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।