सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री का फूंका पुतला सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री पर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री पर
सोमेश्वर, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश थमने नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका। सरकार से कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को पहाड़ विरोधी बताया। कहा कि कैबिनेट मंत्री की ओर से विधानसभा में दिए पहाड़ विरोधी बयान से उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर कैबिनेट मंत्री को बचाने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां ब्लॉक अध्यक्ष कुन्दन सिंह भण्डारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कृष्ण सिंह बिष्ट, पूर्व जिपं सदस्य किशोर नयाल, युका विस अध्यक्ष भुवन दोसाद, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, सुरेश बोरा, रंजीत नयाल, प्रकाश खाती, श्याम दोसाद, लक्ष्मण मेहरा, हीरा सिंह मेहरा, नवल जोशी, राहुल आर्या, संतोष कुमार, प्रकाश अल्मियां, प्रताप जलाल, दीपक पाण्डेय, डुंगर सिंह, हरीश आगरी, नवीन नेगी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।