कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों में भड़का आक्रोश
अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पुतला दहन किया और मंत्री का इस्तीफा मांगा। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने...
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्रअग्रवाल के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसियों ने आक्रोश रैली निकाली। नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। चौघानपाटा में पुतला दहन करने के साथ सरकार से कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा मांगा। पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं माल रोड पार्किंग से लेकर चौघानपाटा तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक शव यात्रा निकाली। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की मानसिकता पहले से ही पहाड़ विरोधी रही है। कई बार वह पहाड़ियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ मारपीट कर चुके हैं। विधानसभा में उनके व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। लोकतंत्र के मंदिर में पहाड़ियों को गाली देना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। बार-बार कैबिनेट मंत्री पहाड़ विरोधी बयान देते हैं। इसके बाद भी सरकार उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है। उन्होंने सरकार को कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।