Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCongress Launches Ramganga My Respect - Gairsain My Pride Journey Under Harish Rawat s Leadership

सरकार की वादाखिलाफी का दंश झेल रहा गैरसैंण: रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में बडियाली तिराहे से कांग्रेस की ‘रामगंगा मेरा सम्मान-गैरसैंण मेरा स्वाभिमान यात्रा’ शुरू हुई। रावत ने सरकार पर आरोप लगाया कि गैरसैंण की उपेक्षा और गंगा की सहायक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 27 April 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
सरकार की वादाखिलाफी का दंश झेल रहा गैरसैंण: रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में बडियाली तिराहे से रविवार को कांग्रेस की ‘रामगंगा मेरा सम्मान-गैरसैंण मेरा स्वाभिमान यात्रा शुरू हुई। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधा। कहा कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधारी गैरसैंण सरकार की उपेक्षा और वादाखिलाफी का दंश झेल रही है। रविवार को यात्रा के शुभारंभ पर वक्ताओं ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंडी स्वाभिमान स्थल गैरसैण की निरंतर उपेक्षा, गंगा के सहायक नदियों के लगातार घट रहे जलस्तर और नदी घाटियों के नियोजित विकास की रूप रेखा की ओर सरकार का ध्यान खींचना है। यात्रा के शुभारंभ पर बडियाली तिराहे पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की सरकार को जनसरोकार से कोई लेना देना नहीं है। गैरसैंण में तहसील व अन्य सरकारी व कार्यालयों तक अधिकारियों के पद तक रिक्त पड़े हैं। गैरसैंण की उपेक्षा और अपमान को सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि गंगा की सहायक नदियों रामगंगा, गगास, कोसी, पनार, स्वाल, लखोरा आदि का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। ये नदियां हजारों लोगों के जीवन से जुड़ी हैं, लेकिन इनके संरक्षण के लिए सरकार कोई सार्थक पहल नहीं कर रही है। अंधाधुंध भू बिक्री पर रोक और नियोजित विकास के लिए सरकार के पास कोई मॉडल नहीं है। उन्होंने कांग्रेसियों से इन मुद्दों को जनता के बीच उठाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष माहरा भी जमकर बरसे

यात्रा के शुभारंभ के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी सरकार पर हमला बोला। कहा कि आज राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। महिलाओं के साथ हिंसा, यौन उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा के नेता इन कृत्यों में शामिल हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। गांवों से पलायन तेजी से बढ़ रहा है। यह सभी मामले सरकार की नाकामी की पोल खोल रही हैं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

यहां काग्रेंस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नपं अध्यक्ष भिकियासैंण दीपक बिष्ट, नपा अध्यक्ष रामनगर हाजी मो. अकरम, नपा अध्यक्ष चिलियानौला अरूण रावत, हीरा रावत, अमित रावत, नंदन घुघत्याल, महिपाल सिंह, नारायण रावत, घनानंद शर्मा, संजय गड़ाकोटी, भगवती रिखाड़ी, गंगा पंचौली, रमेश नैलवाल, राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह, कैलाश पंत, मोहन सिंह बिष्ट, शोबन सिंह बोरा आदि रहे।

पूर्व सीएम को केक खिलाकर मनाया जन्मदिन

काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को केक खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया। शुभकामनाएं देते हुए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान रावत ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की पारी ब्लाक प्रमुख भिकियासैंण से शुरू की थी। आज जनता को उत्तराखण्ड के स्वाभिमान के लिए जागृत करने के लिए स्वाभिमान यात्रा का श्रीगणेश भी इसी त्रिवेणी भूमि से शुरू किया है।

देवगिरी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

पूर्व ग्राम प्रधान तथा पूर्व बीडीसी सदस्य भिकियासैंण देवगिरी गोस्वामी भाजपा छोड़कर काग्रेस में शामिल हो गए हैं। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व पूर्व सीएम हरीश रावत ने पुष्प मालाओं से पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। पूर्व सीएम ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ गई है। 2027 में जनता इसका जवाब वोट से देगी।

पहलगाम में आतंकी हमले पर चिंता जताई

चौखुटिया। ‘रामगंगा मेरा सम्मान, गैरसैंण मेरा स्वाभिमान यात्रा के चौखुटिया पहुंचने पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित अन्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री ने बढते आतंकी हमलों पर चिंता व्यक्त की। पहलगाम की आतंकी घटना पर दुख व्यक्त कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। यहां अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, महेश लाल वर्मा, कुबेर सिंह कठायत, डॉ एलएस मनराल, हीरा सिंह बिष्ट, नारायण रावत, विनोद कुमार, प्रेम कुमार, हीरा बिष्ट, पप्पू कांडपाल, दयाल सिंह, जीवन नेगी, कृष्णा राठौर, प्रकाश रावत आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें