सीएम ने कन्याओं के चरण धोए, पूजा कर लिया आशीर्वाद
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डोल आश्रम में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन किया और मां राजेश्वरी का अभिषेक किया। उन्होंने कहा कि डोल आश्रम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डोल आश्रम पहुंचकर श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन किया और मां राजेश्वरी का अभिषेक व पूजन कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्वि की कामना की। उन्होंने कहा कि डोल आश्रम में आकर उन्हें एक दिव्य ऊर्जा का अहसास होता है। बाबा कल्याणदास जी महाराज ने आश्रम में जिस प्रकार से श्रीयंत्र स्थापित किया है, आने वाले समय में भारत ही नहीं विदेश के लोग भी यहां शांति, आध्यात्म और संस्कृति को जानने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार मानसखंड माला मिशन के माध्यम से मंदिरों को सुविधाओं से जोड़ रही है, ताकि आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
कहा कि डोल आश्रम जहां एक ओर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, वहीं युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में शिक्षित करने का माध्यम बन रहा है। यह आश्रम हमारी पुरातन सभ्यता, संस्कृति की जीती जागती मिसाल है। उन्होंने आश्रम के महाराज कल्याणदास अभिनन्दन करते हुए कहा कि उन्होंने सम्पूर्ण जीवन यहां के लोगों की सेवा एवं परमार्थ के कार्यों में लगाया है। ये रहे मौजूद- यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह महरा, अल्मोड़ा मनोज तिवारी, पूर्व विस अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पिंचा, सीडीओ दिवेश शासनी सहित अखाड़ों के महंत, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे। संचालन स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।