स्याल्दे में चौकोट महोत्सव ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
चौकोट महोत्सव का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक महेश जीना ने तहसील भवन का लोकार्पण किया। महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और मैराथन...

चौकोट महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। महोत्सव में बच्चों और सांस्कृतिक टीमों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मन मोह लिया। स्याल्दे चौराहे से तहसील परिसर तक रैली भी निकाली गई। शुक्रवार को म्यर चौकोट सामाजिक और विकास परिषद की ओर से हुए चौकोट महोत्सव में स्याल्दे चौराहे से तहसील परिसर तक रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व विधायक महेश जीना ने नवनिर्मित तहसील भवन का लोकार्पण किया। वहीं, इसके बाद महोत्सव में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्याल्दे की छात्राओं ने नंदा राजजात की शानदार प्रस्तुति दी। अटल उत्कृष्ट राइंका स्याल्दे, इंटर कॉलेज भाकुड़ा व अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक कलाकार चंदन मनराल की सांस्कृतिक टीम ने भी मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांधा। लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए दस सूत्रीय मांग पत्र भी अतिथियों को सौंपा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार तो विधायक जीना ने राज्य सरकार संबंधित विकास योजनाओं को सहमति व्यक्ति की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
मैराथन में हिमांसी, निखिल पहले स्थान पर
महोत्सव में मैराथन दौड़ भी प्रतियोगिता भी हुई। महिला मैराथन दौड़ में हिमांसी पहले विशाखा बंगाली दूसरे और डौली रावत तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में निखिल कुमार पहले, सौरभ सिंह दूसरे और नीतेश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, चौकोट प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले कृष्ण चंद्र, दूसरे स्थान पर रहे आंशुमन घुघत्याल और तीसरे स्थान पर रहे शिवानी रावत को पुरस्कृत भी किया गया। भिकियासैंण से तन्वी बिष्ट को पहले, शीशा उपाध्याय को दूसरे, गुंजन बिष्ट को तीसरे व सल्ट से गायत्री को प्रथम पुरस्कार दिया गया
बहुउद्देशीय शिविर भी लगा
महोत्सव में बहुउद्देशीय शिविर भी लगा। इसमें स्वास्थ्य, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम विकास, राजस्व, रेशम, आयुर्वेद, पुलिस, ऊर्जा निगम, शिक्षा, कृषि, वन विभाग, जल संस्थान आदि विभाग शामिल रहे। महोत्सव में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ मंहत, बीडीओ शैलेंद्र जोशी, तहसीलदार दिवान गिरी, चौकोट महोत्सव के अध्यक्ष हृदेश मेहरा, गौरीशंकर आर्य, आशा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, तारा दत्त, पूरन रजवार, राधा रमण, देवी दत्त, डॉ. डीएस मर्तोलिया आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।