Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाChildren Perform Cultural Programs at Janmashtami Festival Organized by Pragati Self-Help Group

जन्माष्टमी महोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

प्रगति स्वयं सहायता समूह ने दुगालखोला में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेश-भूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक मनोज तिवारी ने संस्कृति को बढ़ावा देने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 25 Aug 2024 02:57 PM
share Share

प्रगति स्वयं सहायता समूह की ओर से दुगालखोला में रविवार को जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बच्चों की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। रविवार को हुए जन्माष्टमी महोत्सव में बच्चे राधा-कृष्ण की वेश-भूषा में सज-धज कर पहुंचे। बच्चों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। यहां रीता दुर्गापाल, रजनी, दीपा जोशी, विमला गुरुरानी, विमला दुर्गापाल, हेमा दुर्गापाल, भगवती गुरुरानी, मीनू दुर्गापाल, मंजू कोहनी, घनश्याम गुरुरानी, संजय दुर्गापाल, कमलेश तिवारी, संदीप गुरुरानी, गोविंद बिष्ट, इंद्र पोखरिया, भगवान दुर्गापाल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें