होली गीतों की रही धूम, स्वांग का हुआ प्रदर्शन
महिला सांस्कृतिक समिति और साह-चौधरी द्वारा थाना बाजार में होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली गीतों और स्वांग का प्रदर्शन किया। नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें दीप लाल साह अध्यक्ष बने।...
महिला सांस्कृतिक समिति और साह-चौधरी की ओर से रविवार को थाना बाजार स्थित कुंदन लाल साह स्मृति प्रेक्षागृह में होलिकोत्सव हुआ। महिलाओं ने होली गीतों और स्वांग का प्रदर्शन किया। साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया। रविवार को होली की शुरुआत महिलाओं ने सिद्धि को दाता विध्न विनाशक होली खेले गिरजापति नंदन.., बृज में होली कैसे खेलूंगी सांवरिया के संग..., आदि होली गीत गाये। विभिन्न स्वांग का भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, इस दौरान साह-चौधरी समाज की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया। इसमें दीप लाल साह को अध्यक्ष, अनूप साह को महासचिव, पवन साह को कोषाध्यक्ष, हर्षवर्धन चौधरी को उपाध्यक्ष, विनीता साह को महिला उपाध्यक्ष और सुंदर लाल चौधरी, लक्ष्मी लाल साह, बीएम साह, सुदर्शन लाल साह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। राष्ट्रीय खेलों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली विसाखा साह और कास्य पदक जीतने वाले ओम साह को सम्मानित भी किया। यहां दीपक साह, उदयराज साह, सुदर्शन लाल साह, प्रीती साह, भावना साह, शीला साह, रेनू साह, करुणा साह, गंगा साह, ममता साह, डा. इला साह, आशा साह, जया साह, चंद्रा साह, विनीता साह, रेखा साह, सविता साह, निर्मला साह आदि रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।