Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCelebration in Dwarahat as Central School Gets Approval

द्वाराहाट को केवी की सौगात मिलने पर खुशी का माहौल

द्वाराहाट को केवी की सौगात पर खुशी का माहौल द्वाराहाट को केवी की सौगात पर खुशी का माहौल द्वाराहाट को केवी की सौगात पर खुशी का माहौल

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 7 Dec 2024 10:47 PM
share Share
Follow Us on
द्वाराहाट को केवी की सौगात मिलने पर खुशी का माहौल

द्वाराहाट, संवाददाता। भारत सरकार से द्वाराहाट को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलने पर लोगों में जश्न का माहौल है। लोगों ने शनिवार को मुख्य चौराहे पर मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही विद्यालय के लिए संघर्ष करने वालों का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति परभूतपूर्व सैनिक संगठन, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। केवी खोलने के लिए कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में पहले से जगह का चयन हो चुका था। कई चरणों में केंद्रीय विद्यालय की टीमों के निरीक्षण के बाद शुक्रवार इसे स्वीकृति मिल गई है। यहां सैनिक संगठन के अध्यक्ष विनोद जोशी, बसंत साह, मोहन चंद जोशी, हिम्मत सिंह, पूरनलाल साह, डूंगर सिंह, प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, मोहन सिंह, कैलाश जोशी, दिनेश साह, नंदन सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं, केवी की स्वीकृति पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से अनुरोध किया गया था। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा विद्यालय खुलने पर सभी को बधाई दी है। पूर्व विधायक महेश नेगी ने कहा कि वह विद्यालय को खुलवाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने विद्यालय के खुलने को गौरव की बात बताया है। सैनिक संगठन के अध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि संगठन 2004 से केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहा था।

पूर्व के विधायक कार्यकाल में ही इंजीनियरिंग कॉलेज में चयनित स्थान में विद्युत पोल हटाने के लिए 5 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी। लगातार पत्र ब्यवहार भी इस संदर्भ में किया। सभी का आभार।

-मदन सिंह बिष्ट, विधायक द्वाराहाट।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें