Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsBJP Appoints Mahesh Niyal as Almora District President After Decades of Service

भाजपा ने महेश नयाल को बनाया अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष

भाजपा ने अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष के रूप में महेश नयाल का नाम घोषित किया है। महेश नयाल ने 2002 से पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह 2019 से 2024 तक जिला नियोजन समिति के सदस्य भी रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 10 March 2025 01:22 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने महेश नयाल को बनाया अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष

अल्मोड़ा। भाजपा ने अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी हाईकमान ने बीते ढाइ दशक से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे महेश नयाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। ग्राम सिलंगिया, पोखरी मनान सोमेश्वर निवासी महेश ने भाजपा में वर्ष 2002 में मंडल अध्यक्ष भाजयुमो हवालबाग की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वह 2003 में स्याही देवी के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रहे। 2006 में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, 2012 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो, 2014 चुनाव संयोजक विस सोमेश्वर उपचुनाव, 2016 में जिलाध्यक्ष भाजयुमो, 2017 जिलाध्यक्ष भाजयुमो अल्मोड़ा रानीखेत संयुक्त, 2019 में निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य, 2020 में भाजपा जिला महामंत्री अल्मोड़ा रानीखेत संयुक्त और 2019 से 24 तक सदस्य जिला नियोजन समिति के रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।