बिहार के प्रशिक्षणार्थियों ने देखा हिलक्राफ्ट
बिहार प्रशासनिक सेवा के 80 प्रशिक्षार्थियों का दल हिलक्राफ्ट में पहुंचा। उन्होंने आर्टिफिशियल और फैब्रिक ज्वेलरी, क्रोशिया खिलौने, बास्केट और अन्य हस्तशिल्पों का निरीक्षण किया। महिला कारीगरों के कार्य...
हिलक्राफ्ट के हैंडीक्राफ्ट कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के 80 प्रशिक्षणार्थियों का दल यहां पहुंचा। दल ने आर्टिफिशियल व फैब्रिक ज्वेलरी, क्रोशिया से बने खिलौने व बास्केट तथा अन्य हस्तशिल्प वस्तुओं का अवलोकन किया। महिला कारीगरों के कार्यों की सराहना भी की। हिलक्राफ्ट की संचालिका चयनिका बिष्ट ने संस्था की स्थापना, उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना संस्था का उद्देश्य है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं न केवल स्वावलंबी बन रही हैं, वरन परिवार की आजीविका भी चला रही हैं। फोटो:
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।