सैन्य परिवारों की समस्याओं का होगा निराकरण
28 सितंबर को काठगोदाम में आर्मी रेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वीर नारियों, सेनानियों और उनके परिजनों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 19 Sep 2024 04:32 PM
Share
गौरव सेनानियों, वीर नारियों और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए यहां आर्मी रेस्ट हाउस काठगोदाम में 28 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में समस्याएं सुनी जाएंगी और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम काठगोदाम में सुबह 11 बजे से होगा। रानीखेत केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम केवल कुमाऊं, नागा और कुमाऊं स्काउट से संबंध रखने वाले सैन्य परिजनों के लिए आयोजित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।