Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsAnganwadi Workers Protest Against Government for Delayed Payments and KYC Issues

अल्मोड़ा में सरकार के खिलाफ गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने मानदेय के भुगतान, महिला कल्याण कोष की धनराशि न मिलने, और केवाईसी समस्याओं पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 21 Feb 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
अल्मोड़ा में सरकार के खिलाफ गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर फोटो कैप्चर और केवाईसी की समस्याओं, महिला कल्याण कोष की धनराशि नहीं मिलने, मानदेय के भुगतान आदि को लेकर नाराजगी जताई। जल्द निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि 2019-24 में जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवानिवृत्त हुई थीं उन्हें महिला कल्याण कोष की धनराशि नहीं मिल सकी है। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय कम आया है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार की ओर से पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से टेक होम राशन देने के लिए लाभार्थी की फोटो कैप्चर व केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। इस कारण उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास मोबाइल फोन नहीं है। जो फोन दिए गए हैं उनकी कैपेसिटी सही नहीं है और वह खराब भी हो चुके हैं। फोन रिचार्ज का पैसा भी कम दिया जाता है। कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन भेजकर महिला कल्याण कोष की धनराशि आहरित करने, मानदेय के भुगतान, फोटो कैप्चर व केवाईसी संबंधी समस्याओं के निदान आदि की मांग की। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ये रहे मौजूद

यहां प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रजनी बगड़वाल, लीला पांडे, मनोरमा बनौला, सुषमा देवी, कमला जोशी, माया जोशी, उमा आर्या, शोभा टम्टा, गीता टम्टा, सावित्री देवी, बीना उप्रेती, दयावंती देवी, दया पंत, नेहा चम्याल, मीना प्रसाद, मीना आर्या, हेमा देवी, चंद्रा देवी, नीतू चौहान, दिप्ती मनराल, गीता बिष्ट, सरस्वती बिष्ट, गोविंदी बिष्ट, लक्ष्मी तिवारी, हेमा देवी, जानकी बिष्ट आदि रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें