Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsAmbulance Accident in Almora Driver Charged After Two Deaths

एंबुलेंस दुर्घटना में चालक के खिलाफ मुकदमा

अल्मोड़ा के लमगड़ा थाना क्षेत्र में एंबुलेंस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गंगा देवी ने शिकायत में आरोप लगाया कि चालक ने लापरवाही से एंबुलेंस चलाई, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 27 April 2025 11:15 AM
share Share
Follow Us on
एंबुलेंस दुर्घटना में चालक के खिलाफ मुकदमा

अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र में हुई एंबुलेंस दुर्घटना के मामले में पुलिस ने शनिवार को चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक बमनस्वाल निवासी गंगा देवी ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि 28 फरवरी को वह अपने पति भुवन चंद्र उप्रेती का शव लेकर दिल्ली से गांव की ओर आ रही थी। एंबुलेंस में उनके साथ भांजी रमा तिवारी और विनोद कुमांर भट्ट थे। जबकि एंबुलेंस सुनील कुमार नामक व्यक्ति चला रहा था। आरोप लगाया है कि चालक समझाने के बाद भी एंबुलेंस को लापरवाही से चलाता रहा। सुबह करीब साढ़े दस बजे कपकोट के पास एंबुलेंस खाई में गिर गई। जिससे उन्हें चोटें आ गईं। विनोद कुमार भट्ट को बेस अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि भांजी रमा देवी की एम्स दिल्ली में मौत हुई। उन्होंने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ राहुल राठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें