Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsAlmora Police Arrests Rape Accused Under POCSO Act

लमगड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा में लमगड़ा पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी ने 21 अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 25 April 2025 11:24 AM
share Share
Follow Us on
लमगड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने गुरुवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक 21 अप्रैल को क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर एसओ राहुल राठी ने मामले की जांच एसआई कुमकुम धानिक को सौंपी थी। जांच अधिकारी ने पीड़िता के बयान दर्ज करवाए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ अन्य धाराओं को जोड़कर तलाश शुरू कर दी। टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। एसआई कुमकुम धानिक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें