Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsAlmora Municipal Corporation Meeting Employee Union Forms New Executive Committee

‘कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए करेंगे संघर्ष

अल्मोड़ा नगर निगम में उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी का गठन कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। पुष्कर सिंह बिष्ट को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 22 Feb 2025 12:57 PM
share Share
Follow Us on
‘कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए करेंगे संघर्ष

अल्मोड़ा। नगर निगम में उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ की शुक्रवार शाम बैठक हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी का गठन कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मेयर अजय वर्मा और सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने शिरकत की। उन्होंने कर्मचारियों को समस्याओं के निराकरण का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हुए कार्यकारिणी गठन में पुष्कर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, मनोज मिश्रा को उपाध्यक्ष, कमल आर्या को महासचिव, बबीता बिष्ट को महिला उपाध्यक्ष, विजय अधिकारी को कोषाध्यक्ष, कमल किशोर कपिल को उपसचिव, मनोज बिष्ट को संगठन मंत्री, पुष्पा पांडे को महिला संगठन मंत्री, ओमी बिष्ट को मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, राजेंद्र अधिकारी, संजय कुमार, हरीश चंद्र को संरक्षक और नवीन तिवारी व दीपक बिष्ट को सलाहकार नियुक्त किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें