Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़young mancome to see fair with female friend murdered brutally beaten a thrown on road

महिला मित्र के साथ मेला देखने आए युवक की हत्या, बेरहमी से पीटने के बाद सड़क पर फेंका

  • अरविंद महिला मित्र के साथ विद्युत उपकेंद्र के बगल में स्थापित मां दुर्गा के पंडाल में गया था। पूजा करने के दौरान ही कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। अरविंद के आगे बढ़ते ही मनबढ़ों ने घेर लिया। उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई होता देखकर महिला मित्र भाग गई।

Ajay Singh लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 Oct 2024 09:02 AM
share Share
Follow Us on
महिला मित्र के साथ मेला देखने आए युवक की हत्या, बेरहमी से पीटने के बाद सड़क पर फेंका

Murder in Gorakhpur: गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के नौवावारी गांव के पास महिला मित्र के साथ दशहरा मेला देखने आए कुशीनगर के युवक की बदमाशों ने पीटकर हत्या करने के बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छह युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। उधर, महिला मित्र को घर भेज दिया गया है।

कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पिपरही गांव निवासी अरविंद कुमार (उम्र 26 वर्ष) की बहन की शादी झंगहा के नौवावारी गांव में हुई है। वह दशहरा देखने के लिए शनिवार को बहन के घर आया था। शाम को अरविंद महिला मित्र के साथ विद्युत उपकेंद्र के बगल में स्थापित मां दुर्गा के पंडाल में गया था। पूजा करने के दौरान ही कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इसी के बाद अरविंद के आगे बढ़ते ही मनबढ़ों ने घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई होता देखकर महिला मित्र भाग गई।

सड़क किनारे अधमरे हालत में अरविंद कराह रहा था, तभी एक शख्स की नजर पड़ी। पास आने पर अरविंद ने उसे अपने बहन के घर का पता बताया। इसके बाद बहन को घटना की जानकारी हुई और वह ससुर रामज्ञा के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अगला लेखऐप पर पढ़ें