Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़women were dancing on dj during engagement then something like this happened sticks sticks and stones started coming

सगाई में डीजे पर डांस कर रही थीं महिलाएं, तभी हुआ कुछ ऐसा; चलने लगे लाठी-डंडे-पत्‍थर

  • हंसी-खुशी के माहौल में छेड़छाड़ की घटना का पता चलते ही खलल पड़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें संघर्ष शुरू हो गया। जहां थोड़ी देर पहले समारोह की खुशियां थीं वहीं दोनों ओर से लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, हिटी, मेरठMon, 10 Feb 2025 10:42 AM
share Share
Follow Us on
सगाई में डीजे पर डांस कर रही थीं महिलाएं, तभी हुआ कुछ ऐसा; चलने लगे लाठी-डंडे-पत्‍थर

Uproar over Molestation in Engagement Ceremony: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ के एक गांव में सगाई समारोह के दौरान डीजे पर डांस कर रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर बवाल हो गया। घटना, भावनपुर के रुकनपुर गांव में हुई। हंसी-खुशी के माहौल में छेड़छाड़ की घटना का पता चलते ही खलल पड़ गया। आमने-सामने आए दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। जहां थोड़ी देर पहले समारोह की खुशियां थीं वहीं दोनों ओर से लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जमकर पथराव शुरू हो गया। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

मेरठ के रुकनपुर के रहने वाले विकास की पिछले शुक्रवार को सगाई और शनिवार को शादी थी। शुक्रवार को घर के बराबर में डीजे लगाकर परिवार की महिलाएं डांस कर रही थी। गांव निवासी अंकेश, अभिकर्म, उज्जवल और अभिषेक वहां पहुंच गए और महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर आरोपियों ने धमकी दी।

गांव के लोगों ने बीच बचाव करा दिया। शनिवार को शादी के बाद दुल्हन लेकर परिवार गांव पहुंचा तो दोनों पक्ष में फिर कहासुनी हो गई और पथराव हो गया। दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी डंडे चले और खूब बवाल हुआ। दोनों पक्ष के घरों के खिड़की और दरवाजे भी पथराव में टूट गए। मोहल्ले में भगदड़ मच गई। भावनपुर पुलिस को सूचना दी गई। पथराव की वीडियो सामने आई है। बवाल में पीड़ित पक्ष से सोनू नामक युवक गंभीर रूप से घायल है। हमलावर पक्ष से टिंकल भी घायल है और उसे पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। विकास की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।

क्या बोली पुलिस

मेरठ के एसपी देहात डॉ.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत मिली है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें