Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़woman used to spit everywhere after eating gutkha when husband stopped her wife broke his nose in bareilly

गुटखा खाकर जगह-जगह थूकती थी महिला, पति ने रोका तो पत्नी ने ईंट मारकर तोड़ी नाक

  • यूपी के बरेली में एक युवक को अपनी पत्नी के गुटखा खाने से रोकने भारी पड़ गया। गुस्साई पत्नी ने ईंट मारकर अपने पति की नोक तोड़ दी।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेलीSat, 14 Sep 2024 09:28 AM
share Share

शादी के बाद पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़े की खबरें आती हैं, लेकिन यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। एक महिला बेहिसाब गुटखा खाती थी। गुटखा खाने के बाद महिला घर में जगह-जगह थूकती थी। घर में फैली गंदगी देखकर पति को बर्दाश्त नहीं हुआ। पति ने गुटखा खाने का विरोध किया, इस पर पत्नी गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने ईंट मारकर अपने ही पति की नाक तोड़ डाली। इसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

पूरा मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बंडिया का है। यहां के रहने वाले असीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी पत्नी शमा रोजाना हद से ज्यादा गुटखा खाती है। गुटखा खाने के बाद घर में इधर-उधर थूकती रहती है। उसका आरोप है कि पत्नी के गुटखा खाकर थूकने की वजह से घर की दीवारें खराब हो गई हैं। उसने बताया कि पत्नी को वह जब भी थूकने के लिए मना करता है तो वह मारपीट शुरू कर देती है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। दस सितंबर को उन्होंने पत्नी को इसके लिए समझाया तो उसने ईंट मारकर पहले उसकी नाक तोड़ी, इसके बाद उनका सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं पत्नी शमा ने उनकी मां और पिता से भी मारपीट की। जैसे-तैसे घर से बाहर आकर अपनी जान बचाई। इस पर उन्होंने थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें