Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Vinod Tawde took the pulse regarding the new up bjp state president, met many leaders including CM Yogi, Keshav Maurya

नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर विनोद तावड़े ने टटोली नब्ज, सीएम योगी, केशव मौर्य समेत कई नेताओं से मिले

  • यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर विनोद तावड़े ने नब्ज टटोली। तावड़े बुधवार को दो दिनी दौरे पर लखनऊ पहुंचे। तावड़े यूपी में संगठन चुनाव के केंद्रीय प्रेक्षक भी हैं। सीएम योगी, केशव मौर्य समेत कई नेताओं से मिले।

Deep Pandey हिन्दुस्तानThu, 9 Jan 2025 07:20 AM
share Share
Follow Us on
नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर विनोद तावड़े ने टटोली नब्ज, सीएम योगी, केशव मौर्य समेत कई नेताओं से मिले

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े बुधवार को दो दिनी दौरे पर लखनऊ पहुंचे। तावड़े यूपी में संगठन चुनाव के केंद्रीय प्रेक्षक भी हैं। पार्टी मुख्यालय में जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा के साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी वरिष्ठ नेताओं से मंथन किया।तावड़े पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। इसके अलावा वे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के यहां भी गए। पार्टी मुख्यालय पर भी उन्होंने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।

भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया इन दिनों तेज है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा 1521 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। करीब सौ की घोषणा गुरुवार को संभव है। इस प्रकार प्रदेश के 98 में से 91 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच लखनऊ पहुंचे केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक विनोद तावड़े ने जिलाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली। इस मुलाकात में उनके साथ सह प्रभारी संजय भाटिया भी थे।

ये भी पढ़ें:BJP में दो बार के जिलाध्यक्षों को नहीं मिलेगा तीसरा मौका, नए चेहरों को तैयारी

23-24 को आ सकते हैं पीयूष गोयल

विनोद तावड़े ने प्रदेश कार्यालय पर चुनाव अधिकारी डा. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ भी संगठन चुनाव पर चर्चा की। वह रेखा वर्मा से भी मिले। तावड़े गुरुवार को भी कुछ और नेताओं से मिलेंगे। फिर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए यूपी का केंद्रीय चुनाव अधिकारी घोषित किया है। गोयल 23-24 जनवरी को यहां आ सकते हैं। माना जा रहा है कि पार्टी 20 जनवरी तक नये जिलाध्यक्षों का ऐलान कर देगी। इसी माह के अंत तक प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें