जमीन विवाद में पत्थरबाजी, मुकदमा दर्ज
Varanasi News - वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के आगागंज मोहल्ले में एक भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में पत्थरबाजी हुई। एक पक्ष की तहरीर पर दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस घटना में एक मजदूर...

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जैतपुरा थाना क्षेत्र के आगागंज मोहल्ले में रविवार को दो पक्षों में विवाद के बाद पत्थरबाजी हुई। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर दो नामजद और अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
आगागंज के सिद्धार्थ जायसवाल की पत्नी नेहा कक्कड़ ने तहरीर दी। बताया कि दोपहर दो बजे लगभग मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। तभी पड़ोसी वसीउल्लाह और उसके बेटे रिजवान, उसके घर की महिलाएं-बच्चे मजदूरों और अन्य पर पत्थर फेंकने लगे। इसमें एक मजदूर और वह चोटिल हो गईं। बताया कि वसीउल्लाह का एक पुत्र आपराधिक प्रवृत्ति का है। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत के क्रम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमीन को लेकर दोनों पक्ष में विवाद है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।