Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsSonya Chaurasia Injured in Roller Skating World Record Attempt

सोनी का विश्व कीर्तिमान का सपना टूटा, महाराष्ट्र में सड़क पर गिरकर हुईं घायल

Varanasi News - फोटो 22 एके 01 : नागपुर के स्वामी विवेकानंद अस्पताल के आईसीयू में

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 22 Feb 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
सोनी का विश्व कीर्तिमान का सपना टूटा, महाराष्ट्र में सड़क पर गिरकर हुईं घायल

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। रोलर स्केट के माध्यम से सबसे कम दिनों में सबसे अधिक दूरी तय करने का विश्व कीर्तिमान बनाने निकली काशी की बेटी सोनी चौरसिया शनिवार को गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपनी यात्रा के क्रम में महाराष्ट्र के केलापुर पहुंची थी। अब तक सोनी ने 3 हजार 326 किलोमीटर की दूरी तय करनी की, जबकि उन्हें 10 हजार 550 किलोमीटर चलना था। सोनी के साथ यात्रा में चल रहे उनके गुरु राजेश डोंगरा ने बताया कि सोनी चौरसिया तेलंगाना के इच्छोड़ा नामक स्थान से अपनी यात्रा आगे बढ़ाई थी। महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद उसने करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय की थी। सामान्य रास्ता देखकर सोनी अपनी निर्धारित अधिकतम गति से आगे बढ़ रही थी। अचानक खराब सड़क पर गति नियंत्रित नहीं कर सकी और गिर पड़ीं। रफ्तार अधिक होने के नाते सोनी को कमर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। यात्रा दल के सदस्यों ने उन्हें तत्काल महाराष्ट्र के केलापुर हाईवे स्थित क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया। वहां आरंभिक उपचार और जरूरी जांच के बाद सोनी को वहां से डेढ़ सौ किमी दूर नागपुर के स्वामी विवेकानंद अस्पताल में आरएसएस के क्षेत्रीय स्वयंसेवकों की मदद से भर्ती कराया गया। वहां आईसीयू में सोनी का उपचार किया जा रहा है। सोनी का उपचार कर रहे चिकित्सकों के अनुसार सोनी चौरसिया खतरे से बाहर हैं, लेकिन इस स्थिति में उन्हें आगे की यात्रा स्थगित करनी होगी। सोनी चौरसिया को 24 फरवरी को एंबुलेंस से काशी लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोनी चौरसिया ने गत 20 जनवरी को ‘काशी से काशी रोलर स्केट यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा 113 दिनों में पूरी होनी थी। इस दौरान सोनी को 18 राज्यों के करीब सवा दो सौ शहरों और दस हजार गांवों की यात्रा करनी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें