Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsShankaracharya Visits Varanasi Emphasizes Importance of Religion for Welfare

धर्म से ही कल्याण, सभी इस ओर अग्रसर हों: शंकराचार्य

Varanasi News - वाराणसी में शृंगेरी शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य विधुशेखर भारती महास्वामी ने आमजन को दर्शन दिया। उन्होंने गौरीकेदारेश्वर मंदिर के पास राजराजेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट में धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला और...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीWed, 5 Feb 2025 01:56 AM
share Share
Follow Us on
धर्म से ही कल्याण, सभी इस ओर अग्रसर हों: शंकराचार्य

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी आए शृंगेरी शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य विधुशेखर भारती महास्वामी ने केदारखंड में आमजन को दर्शन दिया। वह गौरीकेदारेश्वर मंदिर के समीप नारद घाट स्थित राजराजेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट में वह पहुंचे। देवनाथपुरा स्थित भवन में उनका स्वागत सभी ने पुष्प अर्पण कर किया। शंकराचार्य ने धर्म के महत्व को समझाते हुए सभी को इसके पालन का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि धर्म से ही सबका कल्याण होता है। सभी को कल्याण के मार्ग पर ही अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने आदि शंकराचार्य की बनारस जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि आपलोग भाग्यशाली हैं कि जिस काशी में प्रवास करने के लिए लोग कई जन्मों तक पुण्य जुटाते हैं, वहां आप सपरिवार जीवन बिता रहे हैं। संचालन डॉ. तुलसी कुमार जोशी ने किया। इस दौरान बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल, शृंगेरी मठ के चल्ला अन्नपूर्णा, नीरज पारिख, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के डॉ. गणेश्वर नाथ झा, राजराजेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य तुलसी गजानन जोशी, काशी क्षेत्र तीर्थ पुरोहित तुलसी मनोज कुमार जोशी सहित अन्य की उपस्थिति रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें