एयरलाइंस मैनेजर का घर चोरों ने खंगाला
शिवपुर के देवकी नगर कॉलोनी में एयर इंडिया एक्सप्रेस के मैनेजर विक्रांत सिंह के बंद मकान में चोरी हुई। चोरों ने लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ली। विक्रांत परिवार के साथ मुंबई में नए मकान के लिए गए थे।...
शिवपुर, संवाद। छतरीपुर (शिवपुर) की देवकी नगर कॉलोनी स्थित एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के मैनेजर विक्रांत सिंह के बंद मकान को चोरों ने खंगाल दिया। लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर पदस्थ विक्रांत सिंह ने मुंबई में नया मकान लिया है। वहां भूमिपूजन के लिए वह पूरे परिवार के साथ बीते सात सितंबर को गए थे। वह शनिवार को सपरिवार शिवपुर स्थित मकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। बताया कि लाखों के सोने और चांदी के जेवर चोरी हो गए। यही नहीं बच्चे के गुल्लक के पैसे भी चोर उठा ले गए। इसी मकान में ही विक्रम के बड़े भाई वैभव सिंह, विवेक सिंह का परिवार रहता है। उनके सामान भी चोरी हुए हैं। उनके आने पर पता चलेगा कि कितनी चोरी हुई है। वे दोनो भी परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।