शौर्ययात्रा में 250 फीट का राष्ट्रध्वज रहा शामिल
Varanasi News - वाराणसी में रविवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के समर्थन में 250 फीट लंबे राष्ट्रध्वज के साथ शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने किया। इसमें 35 सामाजिक संगठनों और...

वाराणसी, विशेष संवाददाता। ‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के अदम्य साहस एवं शौर्य के समर्थन में काशीवासियों ने रविवार को 250 फीट लम्बे राष्ट्रध्वज के साथ शौर्य यात्रा निकाली। अगुवाई राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने की। मलदहिया चौराहे से भारत माता मंदिर तक निकाली गई यात्रा में काशीवासियों का जोश चरम पर दिखा। यात्रा की शुरुआत मंत्री रवींद्र जायसवाल के सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। यात्रा में वैश्य समाज समिति, मारवाड़ी समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, महानगर उद्योग व्यापार समिति, खत्री हितकारिणी सभा, जायसवाल सभा काशी, रोटरी क्लब सहित 35 सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, सांस्कृतिक समितियों, धार्मिक संस्थाओं तथा औद्योगिक संगठन के साथ ही पुलिस, पीएसी, होमगार्ड्स, पीआरडी एवं एनडीआरफ के जवान रहे।
यात्रा गुलाब बाग होते आईपी माल से भारत माता मंदिर पहुंची। इसमें 20 गुणे 30 फीट का एक और राष्ट्रध्वज आकर्षण रहा। स्कूली बच्चे भी तिरंगा लिये नारे लगा रहे थे। भारत माता मंदिर पर मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि वीर सैनिक भीषण सर्दी, गर्मी एवं बरसात में सरहदों पर देश की सुरक्षा करते हैं तब हम अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं। यात्रा में शामिल लोगों में प्रमुख रूप से वैश्य समाज समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी, दीपक बजाज, उमाशंकर अग्रवाल, विजय जायसवाल, अमित अग्रवाल, शुभम् जायसवाल, अनुपम देवा, प्रदीप तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, अशोक जायसवाल, प्रेम मिश्रा, पुरुषोत्तम जालान, मनोज जायसवाल, विपिन अग्रवाल, अरविंद जायसवाल, महेंद्र सिंह गौतम, रणंजय सिंह, सत्यनारायण सेठ आदि रहे। बीएचयू सिंहद्वार से निकाली तिरंगा यात्रा कैंट विस क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से बीएचयू सिंहद्वार से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली यात्रा अस्सी घाट तक गई। इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विद्यासागर राय, वीणा पांडेय, केदारनाथ सिंह, लालचन्द कुशवाहा, निर्मला सिंह पटेल, अशोक पांडेय, सुधीर मिश्रा, अशोक पटेल, हरेन्द्र राय, अभिषेक मिश्रा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।