4 लाख वाद निस्तारित, 25 करोड़ की वसूली
Varanasi News - वाराणसी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 401742 वादों का निस्तारण किया गया। 25 करोड़ 29 लाख रुपये की वसूली हुई। जनपद अदालत के 10788 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें दीवानी,...

वाराणसी, संवाददाता। सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 401742 वादों का निस्तारण किया। 25 करोड़ 29 लाख रुपये की रिकॉर्ड वसूली की गई। वहीं, जनपद अदालत के 10788 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें दीवानी के 129, परिवार से जुड़े 159, मोटर दुर्घटना के 30 वादों का निस्तारण कर पक्षकारों को 3 करोड़ 42 लाख क्षतिपूर्ति दिलाई गई। फौजदारी के 9888 वादों को निस्तारित कर 40 लाख 95 हजार जुर्माना वसूला गया।
लोक अदालत से समय और धन की होती है बचत
प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटान करते हुए कहा कि इससे समय और धन दोनों की बचत होती है। लोक अदालत से बहुत लोगों को लाभ मिलता है। साथ ही न्यायालयों से भी मुकदमों का बोझ कम होता है।
कैदियों के उत्पाद के लगाए गए थे स्टॉल
राष्ट्रीय लोक अदालत में केंद्रीय कारागार के कैदियों की ओर से बनाये गए उत्पादों का स्टाल लगा था। लोगों ने उत्पाद खरीदने में रुचि भी दिखाई। इसके अलावा रामनगर बाल संप्रेक्षण गृह की संवासिनियों आर्ट क्राफ्ट तथा बैग की प्रदर्शनी लगाई गई थी। वहीं, जगह-जगह हेल्प डेस्क बनाये गए थे। ताकि, वादियों को किसी तरह की पेरशानी न हो।
ये रहे उपस्थित
विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज संजीव पाण्डेय, सचिव और एडीजे विजय कुमार विश्वकर्मा, पीओ कामर्शियल कोर्ट पीएन राय, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी अश्विनी कुमार चौबे, न्यायिक अधिकारी किरन पाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) हरेंद्र बहादुर सिंह, लोक अदालत के स्थायी अध्यक्ष संतराम, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनिल कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख धीरेंद्र जैन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।