Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsMysterious Death of Young Man in Mirzamurad Family Alleges Murder

ससुराल से लौट रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Varanasi News - मिर्जामुराद के मोंगलावीर गांव में एक युवक की लाश तालाब में मिली। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। विनोद पटेल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आया था। चौथी समारोह के बाद वह घर लौटते समय लापता हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 25 Nov 2024 12:45 AM
share Share
Follow Us on
ससुराल से लौट रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत

मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। मोंगलावीर गांव में ससुराल आये युवक की लाश रविवार को चक्रपानपुर गांव की सीमा पर एक ताल में औंधे मुंह मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। मिर्जामुराद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमीनी (मिर्जामुराद) गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद पटेल के साले रवींद्र पटेल की शादी थी। शनिवार को उसकी चौथी आई थी। इसमें शामिल होने के लिए विनोद अपनी पत्नी अनीता और दो बच्चों के साथ शनिवार को मोंगलावीर ससुराल आया था। शनिवार रात चौथी में बकरा पार्टी हुई। इसके बाद वह अपने घर के लिए निकल गया। रविवार सुबह पत्नी अनीता बच्चों के साथ घर पहुंची। वहां पति नहीं मिला। परिजन खोजबीन में लगे थे।

ग्रामीणों ने चक्रपानपुर और मोंगलावीर गांव की सीमा पर ताल में उसकी लाश मिलने की सूचना ससुरालियों को दी। उसके ससुर किशोरी पटेल पहुंचे। मौके से दो डिस्पोजल ग्लास, मास्क, एक कागज में रखा जहरीला पदार्थ, चॉकलेट मिला। मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। पिता फेंकू पटेल ने बताया कि बेटा जबलपुर (मप्र) में एक निजी कंपनी में काम करता था। इधर बीच अहमदाबाद गया था। वहां से एक सप्ताह पहले घर आया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें