महाशिवरात्रि: महाशिवरात्रि पर बाबा की दर्शन-पूजन-आरती
Varanasi News - मंगला आरतीः प्रातः 2:15 बजे पूजा आरम्भ होगी। प्रातः 3:15 बजे आरती समाप्त होगी।

मंगला आरतीः प्रातः 2:15 बजे पूजा आरम्भ होगी।
प्रातः 3:15 बजे आरती समाप्त होगी।
प्रातः 3:30 बजे मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा।
मध्याह्न भोग आरतीः
प्रातः 11:40 बजे पूजा आरम्भ होगी।
मध्याह्न 12:20 बजे पूजा समाप्त होगी।
चारों प्रहर की आरती
प्रथम प्रहर: रात 9:30 बजे शंख बजेगा एवं पूजा की तैयारी होगी। रात 10 बजे से आरती प्रारंभ होकर रात 12:30 बजे समाप्त होगी।
द्वितीय प्रहर: रात 01:30 बजे से आरती प्रारंभ होकर रात 02:30 बजे समाप्त होगी।
तृतीय प्रहर: तड़के 03:30 बजे से आरती प्रारंभ होकर 04:30 बजे समाप्त होगी।
चतुर्थ प्रहर: प्रातः 05 बजे से आरती प्रारंभ होकर 06:15 बजे समाप्त होगी।
अखाड़ा के संतों के लिए आरक्षित समय
प्रात: 06 बजे से दोपहर बाद 01 बजे तक
अन्य शिवालयों में
-पांडेयहवेली स्थित तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से अपराह्न 01 बजे निकाली जाएगी पारंपरिक शिव बारात
-शाम 6 से 8 बजे तक मंदिर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
-रात 9 बजे से दक्षिण भारतीय पद्धति से कराया जाएगा स्वयं-तिलभांडेश्वर शिवलिंग के साथ देवी सती के विवाह की पद्धति
-केदारघाट स्थित गौरीकेदारेश्वर मंदिर में कुमार स्वामी मठ की ओर से भी दक्षिण भारतीय पद्धति से कराया जाएगा शिव-पार्वती विवाह रात्रि पर्यंत कराया जाएगा
-ईश्वरगंगी स्थित जैगबीश्वर महादेव मंदिर में प्रात: आठ बजे से शाम पांच बजे तक होंगे विविध अनुष्ठान, रात्रि में विराट स्वयं-भू शिवलिंग के साथ देवी पार्वती के विग्रह का उत्तर भारतीय पद्धति से होगा विवाह का अनुष्ठान
-लक्सा के नई बस्ती स्थित लाल कुटी व्यायामशाला से मध्याह्न 12 बजे निकाली जाने वाली शिव बारात में हिम शिवपार्वती होंगे मुख्य आकर्षण
-मुकीमगंज क्षेत्र से शाम 6 बजे प्राचीन शिव बारात समिति की ओर से झांकियों के साथ निकाली जाएगी
-बड़़ी पियरी में औघड़नाथ तकिया स्थित बासुकी महादेव मंदिर में अखंड कीर्तन भजन की है तैयारी
-साधन समर आश्रम (आर्य विद्या निकेतन) तिलभांडेश्वर रुद्राभिषेक सुबह 11 बजे से
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।