Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsKathak Dance Performances Shine at Varanasi s Assi Ghat Evening Event

कथक नृत्य से सजी घाट संध्या

Varanasi News - वाराणसी के अस्सी घाट पर रविवार को घाट संध्या में कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कोलकाता की कौशिक माइती ने द्रौपदी चीरहरण का नृत्य किया। प्रयागराज की महक और पूजा ने युगल कथक प्रस्तुत किया। रायगढ़ की सोमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 28 April 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
कथक नृत्य से सजी घाट संध्या

वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से रविवार को अस्सी घाट पर हुई घाट संध्या में कथक नृत्य की प्रस्तुतियां की गईं। कोलकाता की कौशिक माइती ने तराना पर मुद्राओं का आकर्षक प्रदर्शन किया। उन्होंने द्रौपदी चीरहरण के प्रसंग को भी नृत्य की मुद्राओं में ढाला। प्रयागराज की युवा कलाकारों महक और पूजा ने तराना पर युगल कथक किया। रायगढ़ की सोमा ने पारंपरिक कथक किया। अलीगढ़ की प्राची ने तिरवट से नृत्य को सजाया। कलाकारों को प्रमाणपत्र क्लाउड पाथस सॉफ्टवेयर कम्पनी कैलिफोर्निया के वाइस प्रेसिडेंट विजय त्रिपाठी एवं वेदांता मिशन ऑफ इंडिया के निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने प्रदान किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें