महाकुम्भ में सेवाएं देने वाली पुलिसकर्मियों का सम्मान
Varanasi News - वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आश्रय सेवा संस्था और सुबह-ए-बनारस ने अस्सी घाट पर विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने...

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को आश्रय सेवा संस्था और सुबह-ए-बनारस की तरफ से अस्सी घाट पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं और महाकुंभ में योगदान करने वाली पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य और भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस और तेजी से कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देना है। आश्रय सेवा संस्था के सचिव डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों और सभी आमंत्रित महिलाओं का स्वागत किया। सुबहे बनारस के डॉ. रत्नेश वर्मा ने कहा कि सनातन परम्परा में नारी हमारे अस्तित्व के साथ जुड़ी है। संचालन प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान डॉ. आलोक सिंह, प्रो. एसएन ठाकुर, डॉ पूनम राय, राजेश श्रीवास्तव, मंजू मिश्रा, डॉ. एनके पांडेय, श्याम केसरी, सीमा केसरी, अभय श्रीवास्तव, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।