Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsIndiGo Flight Medical Emergency Passenger Dies After Sudden Illness

विमान में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

Varanasi News - बाबतपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पायलट ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 26 April 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
विमान में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

बाबतपुर, संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में शुक्रवार रात एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पायलट ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई। यात्री को बाद अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बाबतपुर एयरपोर्ट से शुक्रवार रात 10.15 बजे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ए 499 ने उड़ान भरी थी। इसमें बेंगलुरु (कर्नाटक) के विष्णु रोड कादिरेना निवासी वेंकटप्पा की 75 वर्षीय पत्नी थुलसम्मा भी सवार थीं। वह कुछ दिन पहले काशी भ्रमण और दर्शन-पूजन करने आई थीं। शुक्रवार रात वह बेंगलुरु जा रही थीं। विमान के उड़ान भरने के लगभग घंटे भर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पायलट ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई और थुलसम्मा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। अस्पताल में उनकी बेटी वी. पद्मा अपने परिजनों के साथ पहुंचीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें