Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsGuest Lecture on Indian Horticulture Challenges at UP College

छात्रों ने जाने उद्यान विज्ञान की समस्याओं के समाधान

Varanasi News - वाराणसी में यूपी कॉलेज में बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रो. इन्द्रसेन सिंह ने भारतीय उद्यान विज्ञान की समस्याओं और समाधान पर चर्चा की। उन्होंने किसानों...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीFri, 14 Feb 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
छात्रों ने जाने उद्यान विज्ञान की समस्याओं के समाधान

वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज में बीएससी कृषि अंतिम वर्ष (अष्टम सेमेस्टर) के छात्रों के लिए गुरुवार को स्टूडेंट रेडी प्रोग्राम के तहत अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रो. इन्द्रसेन सिंह ने वर्तमान परिदृश्य में भारतीय उद्यान विज्ञान की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और कृषि की टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली और समेकित फसल प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। छात्रों को भारतीय कृषि की समकालीन चुनौतियों को समझने और उनके समाधान के लिए नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने की। धन्यवाद संकाय अध्यक्ष प्रो. राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संचालन प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रो. संत कुमार सिंह, कृषि अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें