Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsGrand Celebration of Maa Sharada Devi s 172nd Birth Anniversary at Ramakrishna Advait Ashram Varanasi

मां शारदा की अविर्भाव तिथि उत्साह से मनाई

Varanasi News - वाराणसी के रामकृष्ण अद्वैत आश्रम में रविवार को मां शारदा देवी की 172वीं अविर्भाव तिथि धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मंगला आरती, वेद पाठ, हवन और चंडी पाठ का आयोजन हुआ। गिरिजा अम्मा ने ललिता...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 23 Dec 2024 02:19 AM
share Share
Follow Us on
मां शारदा की अविर्भाव तिथि उत्साह से मनाई

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। लक्सा स्थित रामकृष्ण अद्वैत आश्रम में रविवार को मां शारदा देवी की 172वीं अविर्भाव तिथि धूमधाम से मनाई गई। भोर में चार बजे मंगला आरती के बाद वेद पाठ एवं उषा कीर्तन किया गया। सात बजे स्वामी अलोकानंद ने विशेष पूजन के बाद हवन किया। चंडी पाठ का भी आयोजन हुआ।

बेंगलुरु की गिरिजा अम्मा ने ललिता सहस्त्रनाम का पारायण किया गया। स्वामी शास्त्रविदानन्द ने संकीर्तन किया। शाम 4 बजे धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत स्वामी दयापूर्णानंद ने भजन से की। मुख्य वक्ता राजकोट की मीनाक्षी दस्तिदार ने सामाजिक उन्नयन एवं पराधीन भारत में मां शारदा द्वारा की गई नारी शिक्षा चेतना का उल्लेख किया। स्वामी राजेंद्रानंद ने कहा कि मां की सबसे प्रासंगिक शिक्षा है कि परदोष को नहीं देखना चाहिए। धर्मसभा की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी भेदातीतानन्द ने की। आगतों का स्वागत आश्रम अध्यक्ष स्वामी विश्वात्मानंद, संचालन उत्कर्ष चौबे एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वामी देवाधिपानंद ने किया। मध्याह्न में विशेष भोग-भंडारा हुआ। संध्या आरती के बाद काली कीर्तन हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें