Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़वाराणसीGanga Water Level Decreases Flood Relief Efforts Underway in Varanasi

गंगा के जलस्तर में अब हर घंटे दो सेमी घटाव

वाराणसी में गंगा का जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटे घट रहा है। प्रयागराज में भी जलस्तर घटने की संभावना है। बाढ़ से प्रभावित 388 परिवारों के 2301 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। स्वास्थ्य परिक्षण और दवाइयों...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीThu, 19 Sep 2024 08:03 PM
share Share

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में गुरुवार को दो सेमी प्रति घंटे का घटाव रिकार्ड किया गया। उधर, प्रयागराज में गंगा चार सेमी प्रतिघंटे घट रही हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बाद यहां भी हर घंटे चार सेमी प्रतिघंटे घटाव संभव है। केंद्रीय जल आयोग के राजघाट स्थित मीटर गेज पर रात 8 बजे जलस्तर 70.24 सेमी था। हालांकि पिछले 24 घंटे में 30 सेमी पानी घटा है। उधर वरुणा के तटवर्ती और चिरईगांव के ढाब क्षेत्र के लोग प्रभावित हैं। 17 राहत शिविरों में अभी 388 परिवारों के 2301 लोग रह रहे हैं। उन्हें भोजन, फल, दूध, पेयजल आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। गुरुवार को सभी शिविरों में कैम्प लगाकर स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। प्रशासन का दावा है कि अब तक 1353 पैकेट ओआरएस 9285 क्लोरीन की गोलियां दी जा चुकी हैं। 655 लोगों का उपचार किया गया है। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक 7134 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, लेकिन प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से 10 हजार लोगों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ रहा है। बाढ़ से सलारपुर, सरैया, हुकुलगंज, दानियालपुर, कोनिया, सिकरौल, जैतपुरा, चौकाघाट, डोमरी वार्ड औऱ रामपुर ढाब, गोबरहा, लुठा कला, रामचंदीपुर, मोकलपुर, शिवदशा व छोतऊना गांव में जनजीवन प्रभावित है।

कंट्रोल रूम

05422508550

05422504170

9140037137

घाटों व घरों की साफ-सफाई बनी चुनौती

गंगा का जलस्तर कम होने से घरों और घाटों की साफ सफाई बड़ी चुनौती बनने लगी है। बाढ़ के पानी के साथ आई गंदगी व कूड़ा हटाने में तटवर्ती इलाकों व बाढ़ पीड़ितों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। सामने घाट की कॉलोनियों में पानी उतरने से मुहल्लों में बदबू फैलने लगी है। संक्रमण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने ब्लिचिंग पाउडर व फॉगिंग की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें