Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsDIG Manoj Kumar Sonkar Inspects PAC Battalion Honors UPSC Achiever and Promoted Officer

पुलिस उप महानिरीक्षक ने 36वीं वाहिनी का निरीक्षण किया

Varanasi News - रामनगर में पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने 36वीं वाहिनी पीएसी का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्ड और वर्कशॉप की सफाई की सराहना की। यूपीएससी में चयनित बुद्धिराम यादव के बेटे को सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीFri, 25 April 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस उप महानिरीक्षक ने 36वीं वाहिनी का निरीक्षण किया

रामनगर। पुलिस उप महानिरीक्षक (पीएसी) मनोज कुमार सोनकर ने शुक्रवार को रामनगर 36वीं वाहिनी पीएसी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंनें क्वार्टर गार्ड, वर्कशॉप आदि का मुआयना किया। साफ-सफाई और शस्त्रों के बेहतर रखरखाव की सराहना की। इसके बाद उन्होंने वाहिनी में कार्यरत बुद्धिराम यादव के बेटे का यूपीएससी में चयनित होने पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। गोपनीय शाखा में कार्यरत बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर स्टार लगाया। साथ ही राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया पदक लगाया। इसके पूर्व उन्होंने पौधे लगाए। इस मौके पर सेनानायक अनिल कुमार पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ देकर पुलिस उप महानिरीक्षक का स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक राजेश कुमार, शिविर पाल कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, हरिओम राय, देवेश यादव आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें