ठहाकों के बीच तय किया ‘बुढ़वा मंगल का स्वरूप
Varanasi News - वाराणसी में 'काव्यार्चन' का होली मिलन सह विमर्श समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 50 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। हास्य कवियों ने गंगा की लहरों पर हास-परिहास का वातावरण बनाया। सदस्यों ने बुढ़वा मंगल महोत्सव...
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के काव्यार्चन का होली मिलन सह विमर्श समारोह मंगलवार को बजड़े पर आयोजित किया गया। इसमें ‘काव्यार्चन परिवार के 50 से अधिक सदस्यों ने हिस्सेदारी की।
अस्सी से राजघाट के मध्य गंगा की लहरों पर प्रवाहमान बजड़े पर मौजूद हास्य कवियों ने एक तरफ हास-परिहास का वातावरण बनाया। वहीं सभी सदस्यों ने 25 मार्च को सुबह-ए-बनारस के बुढ़वा मंगल महोत्सव के स्वरूप निर्धारण के लिए सुझाव दिए। संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने कहा कि कम समय में ‘काव्यार्चन समृद्ध साहित्यिक मंच बन गया है। प्रो. मनुलता शर्मा, डॉ. अलका दुबे, प्रो. वत्सला श्रीवास्तव, राजलक्ष्मी मिश्रा, ऋतु दीक्षित, चेतन तिवारी, जगदीश्वरी चौबे, प्रियंका अग्निहोत्री ‘गीत, झरना मुखर्जी, महेंद्र तिवारी ‘अलंकार, गणेश प्रसाद ‘गंभीर, सूर्य प्रकाश मिश्र, गिरीश पांडेय, अभिनव अरुण, डॉ. धर्मप्रकाश मिश्र, सूर्यकांत त्रिपाठी ने आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
दूसरे सत्र में होलियाना हास्य पर ठहाके लगे। मुख्य आकर्षण पं. धर्मशील चतुर्वेदी की बनारसी बोली की कविताओं का पाठ रहा। कविताओं का पाठ उनके कनिष्ठ पुत्र विवेकशील चतुर्वेदी ने किया। पति-पत्नी कंचनलता चतुर्वेदी एवं प्रसन्न वदन चतुर्वेदी ने काव्यमय चर्चा की। डॉ.नागेश शांडिल्य ने होलियाना दुर्घटनाओं पर केंद्रित क्षणिकाओं से लोटपोट किया। एड.रुद्रनाथ त्रिपाठी ‘पुंज ने व्यग्यबाण छोड़े। प्रताप शंकर दुबे ने गजलों से नवाजा। बीना त्रिपाठी, शुभ्रा चट्टोपाध्याय, सुमन मिश्रा, मणि बेन द्विवेदी, उषा पाण्डेय ‘कनक, सुषमा मिश्रा, मालिनी चौधरी, संगीता श्रीवास्तव, मधुलिका राय, प्रकाश श्रीवास्तव ‘मीरजापुरी, बिनोद भूषण द्विवेदी, डॉ. शिव प्रकाश, डॉ. प्रवीण तिवारी, परमहंस तिवारी, अलख निरंजन, डॉ. विंध्याचल पांडेय ‘सगुन, हेमंत‘निर्भीक', जयशंकर सिंह जय, राकेश अग्रहरि ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। सत्रों का संचालन अरविंद मिश्र हर्ष और धन्यवाद ज्ञापन अभिनव अरुण ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।