Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsBuddha Purnima Celebrations Monks Conduct Prayer for World Peace in Sarnath

बौद्ध भिक्षुओं ने किया धर्म चक्र प्रवर्तन सूत्र पाठ

Varanasi News - सारनाथ में वैशाख पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बौद्ध भिक्षुओं ने मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में धर्म चक्र प्रवर्तन सूत्र पाठ किया। विश्व शांति की पूजा के लिए मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। सोमवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 12 May 2025 12:53 AM
share Share
Follow Us on
बौद्ध भिक्षुओं ने किया धर्म चक्र प्रवर्तन सूत्र पाठ

सारनाथ, संवाददाता। वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) की पूर्व संध्या पर रविवार को बौद्ध भिक्षुओं ने मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में तथागत की प्रतिमा के समक्ष धर्म चक्र प्रवर्तन सूत्र पाठ करके विश्व शांति की पूजा की। इस दौरान मंदिर परिसर को बिजली के रंगीन झालरों और दीपों से सजाया गया था। मंदिर प्रबंधन के अनुसार वैशाख पूर्णिमा पर सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में पूर्वांचल सहित कई प्रदेशों से लगभग 80 हजार बौद्ध उपासक और पर्यटकों की व्यवस्था की गई है। भिक्षु चन्दिमा और भिक्षु शीलवंश ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे खीर और फल का भोग लगाकर तथागत का मंदिर दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

इस अवसर पर धम्म शिक्षण केंद्र बरईपुर की ओर से लगभग 80 हजार लोगों के लिए भोजन करने की व्यवस्था की गई है। भिक्षु चन्दिमा ने बताया कि मूलगंध कुटी विहार परिसर में बौद्ध उपासकों एवं पर्यटकों के भोजन की व्यवस्था कर दी गई है। धम्म संदेश यात्रा निकाली वाराणसी। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रविवार को बरेका रंगशाला परिसर में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ। बोधिसत्व और बुद्ध समाज कल्याण समिति तथा अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संगठन की ओर से सुबह डॉ. अम्बेडकर चौक से धम्म संदेश यात्रा निकली। दोपहर में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और धम्मदेशना शुरू हुई। जिसमें भंते बुद्धज्योति (विहाराधिपति, न्यू सारनाथ, चंदौली) और भंते श्रेयस्कर (धम्मा लर्निंग सेंटर, सारनाथ) ने तथागत बुद्ध के सिद्धांतों और करुणा के संदेश पर प्रकाश डाला। प्रीति बौद्ध तथा रविराज बौद्ध ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें