हिंदी साहित्य की दो पुस्तकों का विमोचन
Varanasi News - वाराणसी के राजकीय जिला पुस्तकालय में विद्याश्री न्यास और मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र द्वारा पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभा श्रीवास्तव की 'हिंदी साहित्य की आधी आबादी पूरा इतिहास' और...
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में विद्याश्री न्यास और मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र लमही की ओर से पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शुभा श्रीवास्तव की पुस्तक ‘हिंदी साहित्य की आधी आबादी पूरा इतिहास और राजीव गोंड़ की ‘शिवरानी देवी रचनावली का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुक्ता ने की। मुख्य अतिथि डॉ. नीरजा माधव ने कहा कि इतिहास लेखन एक पवित्र कार्य है, जिसमें ईमानदारी जरूरी है। डॉ. रामसुधार सिंह ने पुस्तक को स्त्री साहित्य का मुकम्मल दस्तावेज बताया। प्रो. सत्यपाल शर्मा ने कहा कि यह केवल तथ्य संकलन नहीं, बल्कि गहन विश्लेषण और चिंतनपरक इतिहास दृष्टि का परिणाम है। डॉ. अलका तिवारी ने लेखिका डॉ. शुभा श्रीवास्तव के साहसिक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन कवि कवींद्र नारायण श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अत्रि भारद्वाज, आभा, शालिनी, श्रद्धा, शरद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।