स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम
Varanasi News - वाराणसी में भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि पार्टी स्थापना दिवस से लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 6 और 7 अप्रैल को भाजपा का झंडा फहराया जाएगा, और 7...

वाराणसी। विशेष संवाददाता एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने गुरुवार को बताया कि पार्टी स्थापना दिवस से लेकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी।
केशरीपुर (रोहनिया) क्षेत्रीय कार्यालय में उन्होंने बताया कि 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथों, कार्यालयों, अपने-अपने घरों और कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा। 7 से 11 अप्रैल को सभी मंडल और विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मलेन और गांव चलो अभियान रखा जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी और उन पर चर्चा की जाएगी। आंबेडकर जयंती से एक दिन पूर्व दिनांक 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को सभी जिला और मंडल मुख्यालय पर माल्यार्पण कर उनके जीवन-वृत्त प्रकाश डाला जाएगा और संगोष्ठी होगी। बैठक में एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या , पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे, अदिति पटेल रही।
उधर, गुलाब बाग स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भी कार्ययोजना बताई। इस दौरान जगदीश त्रिपाठी को कार्यक्रम संयोजक बनाया। वहीं आलोक श्रीवास्तव को दक्षिणी, अभिषेक मिश्रा को कैंट तथा अरविंद सिंह को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का संयोजक बनाया। बैठक में महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।