Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Transport Corporation will start bus service for many districts of Bihar and Madhya Pradesh, travel will become easie

यूपी परिवहन निगम बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए शुरू करेगा बस सेवा, आसान होगा सफर

  • यूपी परिवहन निगम बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों के लिए बस सेवा शुरू करेगा। इन जिलों से आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों के लिए यात्रा आसान होगी।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 Feb 2025 07:07 AM
share Share
Follow Us on
यूपी परिवहन निगम बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए शुरू करेगा बस सेवा, आसान होगा सफर

यूपी परिवहन निगम अपनी आय बढ़ाने के साथ ही यूपी के पर्यटन को भी बढ़ावा देने में जुट गया है। इसी कड़ी में वह जल्दी ही बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख जिलों से बस सेवा शुरू करेगा। इन जिलों से आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनकी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने शनिवार को बिहार के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के साथ हुई बैठक के बाद इस मुद्दे पर अपने मातहतों के साथ लम्बी चर्चा की।

एमडी ने विभाग के अफसरों के साथ यूपी की सीमा से सटे प्रदेशों बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के प्रमुख जिलों से आने वाले मार्गों की हालत पता करने को कहा। साथ ही चर्चा की कि इन जिलों से कितने यात्रियों का यूपी में कहां-कहां ज्यादा आना-जाना होता है। लखनऊ से हल्द्वानी, देहरादून, बिहार के साथ ही झांसी होते हुए मध्य प्रदेश के कई जिलों में यात्रियों का काफी आना-जाना होता है। यहां के लिए बस सेवा बहुत कम है। इन स्थानों के लिए एसी और जनरथ बसों के संचालन पर ब्योरा तैयार करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:महाकुंभ में बसंत पंचमी स्नान के बाद वापसी के लिए हर 15 मिनट पर बसें

नेपाल के लिए फिर से बस सेवा शुरू होगी

एमडी मासूम अली सरवर ने बैठक में नेपाल से यूपी के लिए बस सेवा फिर से शुरू करने पर भी चर्चा की। नेपाल से कुछ साल पहले तक निगम की बसों का आवागमन होता था। काफी यात्री इस सेवा का फायदा उठाते थे। पर, दोनों देशों के बीच हुआ यह अनुबंध कुछ समय पहले खत्म हो गया था। यह अब फिर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें