UP Top News Today: होली से पहले भाजपाइयों की होली, मिल्कीपुर में खिला कमल
- मिल्कीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी चंद्रभानु गुप्ता ने जीत हासिल की है। वहीं, महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जलसैलाब उमड़ रहा है। आज सुबह 8 बजे तक 42.31 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था।

UP Top News Today 08 February 2025: यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी चंद्रभानु गुप्ता को निर्णायक जीत मिली है। इससे होली के पहले ही शनिवार को अयोध्या में भाजपाइयों की होली मन रही है। अयोध्या के भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे को जमकर रंग, अबीर-गुलाल से सराबोर किया।
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शनिवार को घोषित परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों से जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक, 38 वर्षीय पासवान को 1.46 लाख से अधिक वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के 42 वर्षीय अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 5,459 वोट मिले। मिल्कीपुर सीट पर भाजपा की जीत के साथ, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र भाजपा की झोली में आ गए हैं।
वहीं, महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जलसैलाब उमड़ रहा है। आज सुबह 8 बजे तक 42.31 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। ये संख्या आज शाम तक 1 करोड़ पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। अखाड़ों की रवानगी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ रही है। आम जनता के साथ-साथ वीआईपी और सेलेब्स भी महाकुंभ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। आज पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ स्नान किया। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 115 विधायकों के साथ महाकुंभ पहुंचे हैं।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
अजब मोहब्बत का गजब मुकाम, कैफे पर्शियन नाम श्रीराम
मुरादाबाद के लाइनपार का इलाका स्वाद के पुराने शौकीनों के लिए अलग ही अहमियत रखता है। हालांकि शहर में अब कई नए फूड जंक्शन और फूड स्ट्रीट विकसित हो गए हैं लेकिन अब भी इस इलाके में मिलने वाली मुरादाबादी दाल, समोसे, खस्ता और गर्मागर्म जलेबी कई शो रूम सरीखे आउटलेट के स्वाद को फेल करने वाली है। इसी इलाके के सर्वाधिक व्यस्त प्रकाश नगर चौराहे पर जायके का एक नया अड्डा जम रहा है। दरअसल यह कैफे एक अजब प्रेम कहानी का गजब मुकाम है। यह एक पर्शियन कैफे है लेकिन यह जानकर आप चौंक सकते हैं कि इसका नाम श्रीराम है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: अजब मोहब्बत का गजब मुकाम, कैफे पर्शियन नाम श्रीराम
युवक ने मंगेतर और उसकी मां पर चाकू से किया वार, ग्रामीणों ने की पिटाई
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लुधियाना से आए युवक ने मंगेतर और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: युवक ने मंगेतर और उसकी मां पर चाकू से किया वार, ग्रामीणों ने की पिटाई
महाकुंभ में अब तक 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुम्भ में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माघ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर संगम में स्नानार्थियों की संख्या एक करोड़ पार कर गई। सुबह से स्नान का जो सिलसिला शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता ही गया। माना जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा कारण एकादशी है। इसे जया एकादशी भी कहते हैं। जया एकादशी पर त्रिवेणी स्नान का बहुत महत्व है। दोपहर दो बजे तक ही 97 लाख 14 हजार श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा ली थी। रात आठ बजे तक स्नान करने वालों की संख्या बढ़कर 1.32 करोड़ पहुंच गई। इसके साथ ही महाकुम्भ में अब तक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 42 करोड़ हो गई है।
महाकुंभ भगदड़ में हो गए थे बेहोश, आंख खुली तो खुद को रैन बसेरे में पाया; 10 दिन बाद घर पहुंचे युवक बयां किया दर्द
महाकुंभ भगदड़ में गुम हुए कटघर के एमएच डिग्री कॉलेज के कर्मचारी सकुशल घर लौट आए। शनिवार को क्षेत्रीय पार्षद विवेक शर्मा के नेतृत्व में उनका माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वह अपनों से लिपटकर खूब रोए। उनकी आंखों से खुशी के आंसू थम नहीं रहे थे। बोले, गंगा मैया ने दूसरी जिंदगी दे दी। एक समय लगा कि अब बच नहीं पाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर: महाकुंभ भगदड़ में हो गए थे बेहोश, आंख खुली तो खुद को रैन बसेरे में पाया; 10 दिन बाद घर पहुंचे युवक बयां किया दर्द
मिल्कीपुर में योगी की बम-बम, सांसद का अजीबोगरीब दावा; भाजपाइयों के चेहरे खिले
उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को हुए उपचुनाव के मतों की गणना जारी है। सपा के कब्जे में रही इस सीट पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। पिछले साल अयोध्या की फैजाबाद लोकसभा सीट पर जीत के बाद सपा के सांसद बने अवधेश प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई ये सीट भाजपा के लिए हार का बदला चुकाने का जरिया बन गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मिल्कीपुर में योगी की बम-बम, सांसद का अजीबोगरीब दावा; भाजपाइयों के चेहरे खिले
बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, मिल्कीपुर में मतगणना के बीच बोले सपा सांसद अवधेश
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव 2025 रिजल्ट आ सामने आ जाएगा। वोटों की गिनती जारी है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान सपा के अजीत प्रसाद से कुछ वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बीच भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। सांसद अवधेश प्रसाद ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि उपचुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, मिल्कीपुर में मतगणना के बीच बोले सपा सांसद अवधेश