Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Prayagraj House Demolished by Dabangs with bulldozer Items looted Case on BJP Leader

दबंगों ने मकान पर चलाया बुलडोजर, सामान भी उठाकर ले गए; बीजेपी नेता पर केस दर्ज

प्रयागराज के घूरपुर में यमुनापार के घूरपुर इलाके में हाईवे पर स्थित एक मकान को जेसीबी लगाकर दबंगों ने ढहा दिया। इतना ही नहीं मकान के अंदर रखा सामान भी उठा ले गए। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में घूरपुर थाने में भाजपा नेता और कारोबारी रईस चंद्र शुक्ला समेत अन्य के खिलाफ घूरपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 7 Sep 2024 07:17 AM
share Share

प्रयागराज के घूरपुर में यमुनापार के घूरपुर इलाके में हाईवे पर स्थित एक मकान को जेसीबी लगाकर दबंगों ने ढहा दिया। इतना ही नहीं मकान के अंदर रखा सामान भी उठा ले गए। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में घूरपुर थाने में भाजपा नेता और कारोबारी रईस चंद्र शुक्ला समेत अन्य के खिलाफ घूरपुर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मकान का विवाद न्यायालय में चल रहा है।

घूरपुर थाना क्षेत्र के चकपूरे कला गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने घूरपुर पुलिस को तहरीर दी है कि उनका रईस चंद्र शुक्ला, उनके बेटे संदीप शुक्ला निवासी बालसन पेट्रोल पंप जार्जटाउन, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, हर्षित रौतेला, तापस केसरवानी अभिषेक गुप्ता से जमीन व मकान का विवाद कोर्ट में चल रहा है। एक सितंबर को आरोपी रईस चंद्र शुक्ला ने घर से कब्जा हटाने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं कब्जा न हटाने पर जान से मारने की बात कही थी।

पीड़ित अभिषेक त्रिपाठी ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी और घूरपुर थाना प्रभारी को भी शिकायती पत्र दिया था। अभिषेक का आरोप है कि गुरुवार शाम दर्जनों लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और उनके मकान को ढहा दिया तथा उसमें रखा समान उठा ले गए। अभिषेक की तहरीर पर घूरपुर पुलिस रईस चंद्र शुक्ला, अलंकार सिंह सहित तीस अज्ञात के खिलाफ केसदर्जकियाहै।

ये भी पढ़े:सुल्तानपुर लूटकांड पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, पूछा- किसके प्रतिनिधि थे लुटेरे?

सपा से लड़ा चुनाव भाजपा में हुए शामिल
रईस चंद्र शुक्ला ने 2022 का विधानसभा चुनाव इलाहाबाद दक्षिण से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उन्हें पराजित किया था। इसके बाद रईस चंद्र के भाजपा में शामिल होने का मंत्री नंदी ने विरोध भी किया था।

भाजपा नेता, रईस चंद्र शुक्ला ने कहा कि इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। अभिषेक त्रिपाठी और उनके परिजनों पर मेरा 1.68 करोड़ रुपये बकाया है। जब मैंने अपनी रकम वापस लेने के लिए विधिक रूप से दबाव बनाने की कोशिश की तो इन लोगों ने मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। एसीपी कौंघियारा, विवेक कुमार यादव ने कहा कि जो तहरीर मिली है उसी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें