Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Moradabad Leopard Attack fifth prey in one week villagers stopped going out in fear

दहशत! एक हफ्ते में तेंदुए ने किया पांचवां शिकार, अकेले घरों से निकलने में डरे लोग

मुरादाबाद जिले में तेंदुए कहर बरपा रहे हैं आबादी क्षेत्रों में घुसकर पालतु पशुओं को शिकार बना रहे हैं। तेंदुए ने बुधवार को एक और बछिया को अपना निवाला बना लिया। यह पहला शिकार नहीं है बल्कि यह सप्ताहभर के अंतराल में अलग-अलग स्थानों को मिलाकर पांचवां शिकार है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 19 Sep 2024 06:01 AM
share Share

मुरादाबाद जिले में तेंदुए कहर बरपा रहे हैं आबादी क्षेत्रों में घुसकर पालतु पशुओं को शिकार बना रहे हैं। तेंदुए ने बुधवार को एक और बछिया को अपना निवाला बना लिया। यह पहला शिकार नहीं है बल्कि यह सप्ताहभर के अंतराल में अलग-अलग स्थानों को मिलाकर पांचवां शिकार है। बुधवार को एक बार फिर छजलैट के मनाली गांव में अंधेरा होते ही गन्ने के खेत में निकले तेंदुए ने एक बछिया को शिकार बना लिया। तेंदुआ बछिया को गर्दन से पकड़कर खेत में ले गया।

पशु मालिक संजीव ने बताया कि एक वर्षीय बछिया चारा चर रही थी, इतने में तेंदुआ बछिया को खींचकर ले गया। हालांकि ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बछिया को बचाने प्रयास किया लेकिन इतने में बछिया ने दम तोड़ दिया वहीं तेंदुआ मौके से भाग निकला। यह पहला शिकार नहीं है बल्कि सप्ताहभर के अंदर यह पांचवांशिकारहै।

ये भी पढ़े:ताजमहल की देखरेख में लापरवाही, दरार के बाद अब गुंबद में उगा पौधा, फोटो वायरल

तेंदुए के डर से अकेले निकलने में घबरा रहे ग्रामीण
तेंदुआ की दहशत इतनी बढ़ गई है कि ग्रामीण घरों से अकेले बाहर नहीं निकल रहे हैं। ग्रामीण तेंदुए के मामले में काफी एहतियात बरत रहे हैं। खेत पर जाने के लिए भी अकेले जाने के बजाय एकत्रित होकर ही जा रहे हैं। जितने भी बाहर के काम में उनको ग्रामीण दिन में ही निपटा रहे हैं, ताकि दिन ढलने के बाद बाहर न जाना पड़े। जंगल के पास बने घरों के लोग भी आबादी के पास रहने को आ गए हैं। तेंदुए आबादी में घुसकर पालतु पशुओं को शिकार बना रहे हैं।

बाइक के आगे आया तेंदुआ, युवक घायल
बुधवार की दोपहर चार बजे के करीब छज्जानंगला निवासी अविन कुमार अमरोहा से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह गांव से एक किमी की दूरी पर पहुंचा तो गांव के पास ही एक बड़ा तालाब जाटवाले के नाम से है। उसी के पास तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर सड़क पार कर रहा था। तेंदुए को देखकर जैसे ही बाइक के ब्रेक लगाए तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरते ही पीछे से दूसरी बाइक आ गई। उन लोगों ने युवक को उठाया और प्राथमिक उपचार करवाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें